मंगलवार, 24 सितंबर 2024

KRN heat exchanger IPO. पैसा डबल करने का मौका ग्रे मार्केट में 109% प्रीमियम पर पहुंचा भाव।

 KRN heat exchanger IPO: केआर एन हीट एक्सचेंजर का आईपीओ 25 सितंबर से खुल रहा है। यह आईपीओ 27 सितंबर तक खुला रहेगा 

ग्रे मार्केट में करीब 109 प्रतिशत की लिस्टिंग गेम का अनुमान है।

आईए जानते हैं विस्तार से। 

KRN heat exchanger ipo
KRN COMPANY

                                          कंपनी के बारे में

 कंपनी की स्थापना 2017 में संतोष कुमार यादव ने की थी। इससे पहले संतोष कुमार यादव लॉयड इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियर में काम कर चुके हैं साल 2013 में उन्होंने लॉयड इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियर की नौकरी छोड़ने के बाद एक सहयोगी के साथ भिवानी में माइक्रोकॉईल्स एंड रेफ्रिजरेशन की स्थापना की साल 2017 में उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर केआर,एन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन को शुरू किया 

                                         के आर एन कंपनी क्या करती है

 यह कंपनी हीटिंग एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन बिजनेस में उपयोग किए जाने वाले एल्यूमिनियम और कॉपर फिन ट्यूब कंडे‌‌न्सर और काइल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है।

कंपनी भारत में लगभग 17 राज्य में अपने उत्पाद की सप्लाई करती है इसके अलावा कंपनी अमेरिका ,जर्मनी ,इटली, कनाडा , समेत दुनिया के 9 देशों में अपने उत्पाद का निर्यात करती है।

                                            आईपीओ विवरण

कंपनी आईपीओ के जरिए 341.95 करोड रुपए जुटाना चाहती है कंपनी कुल 15543000 करोड़ शेयर जारी करेगी यह सभी फ्रेश इश्यू  होंगे और इनकी फेस वैल्यू प्रति शेयर ₹10 होंगी।

                                      KRN कंपनी का प्राइस बैंड

 KRN आईपीओ के लिए कंपनी ने 209 रुपए से 220 रुपए का प्राइस बैंड तय किया है| न्यूनतम लॉट साइज 65 शेयरों का है। इस हिसाब से रिटेल इन्वेस्टर को कम से कम  14300 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा। तथा अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं जिसके लिए₹185900 इन्वेस्ट करने होंगें।

पब्लिक ऑफर में 35% हिस्सा खुदरा निवेशकों(retail investor's) को 15% हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों (non institutions investors)के लिए और बाकी 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों(qualified institutional buyer's) के लिए आरक्षित किया गया है।
 
वित्तीय जानकारी 

2022 में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 156 करोड रुपए था जो जो 2023 व 2024 में  बढकर क्रमशः 247.48 करोड़ व 308.28 करोड़ रुपये हो गया इसी प्रकार 2022 में कंपनी का लाभ 10.59 करोड रुपए था जो 2023 व 2024 में बढकर क्रमशः 32.3 1 करोड़ 39.07 करोड रुपए हो गया।

कंपनी आईपीओ से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कहां करेगी

आईपीओ से प्राप्त फंड का उपयोग कंपनी राजस्थान में एक नई यूनिट का निर्माण करने में करेगी तथा शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा 

किस भाव पर लिस्ट हो सकता है शेयर 

investorgain.com  के मुताबिक ग्रे मार्केट में KRN heat exchanger के शेयर 109 प्रतिशत पर ट्रेड कर रहे हैं इस हिसाब से शेयर लगभग 460 रुपए पर लिस्ट हो सकता है।



disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

सोमवार, 23 सितंबर 2024

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयरो में तेजी चौथे दिन भी लगा पर सर्किट

 अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कम्पनी में लगातार चौथे दिन भी लगा अपर सर्किट। आज शेयर 38.15 रुपए की कीमत पर ट्रेड कर रहा है। जो कि अपने पिछले बंद से लगभग 5% की बढ़त पर है।


reliance power
ANIL AMBANI  (file photo)


अनिल अंबानी की की कंपनी रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर मैं पिछले कुछ दिन से काफी हलचल बनी हुई है। कंपनी की आज बोर्ड मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें पैसा जुटाना की योजना को मंजूरी मिल सकती है। आज बाजार खुलते ही रिलायंस पावर के शेयर अपर सर्किट पर चले गए। पिछले चार दिनों में शेयर में 20 फ़ीसदी की तेजी देखी गई है। इस तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 15328 करोड रुपए के पास पहुंच गया है।

रिलायंस पावर के शेयरो में पिछले 6 महीना में 50 प्रतिशत की और पिछले 1 साल में 100 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।

कर्ज मुक्त हुई कंपनी 

रिलायंस पावर ने बुधवार को बताया है। उसने अपनी सब्सिडियरी कंपनी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर के लिए गारंटी के तौर पर 3872 करोड़ रुपए का कर्ज चुका दिया है। विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर के पास नागपुर के बूटीबोरी में 600 मेगावाट का जो मुंबई को बिजली सप्लाई करता है।



disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं 

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...