रविवार, 29 सितंबर 2024

Diffusion engineering IPO. आज से खुल रहा 158 करोड़ रुपए का आईपीओ जान ले मुख्य बातें

डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड (Diffusion Engineers Ltd.) भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक प्रमुख नाम है, जो वेल्डिंग  और रिपेयर टेक्नोलॉजी में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। कंपनी ने हाल ही में अपने प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) की घोषणा की है, जिससे निवेशकों में काफी रुचि देखी जा रही है। इस ब्लॉग में, हम डिफ्यूजन इंजीनियर्स आईपीओ के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, इसके फायदे और जोखिमों पर ध्यान देंगे, ताकि निवेशक एक सूझ-बूझ भरा निर्णय ले सकें।
a man doing welding
Diffusion engineering IPO



  डिफ्यूजन इंजीनियर्स का परिचय 

डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड की स्थापना 1982 में नागपुर महाराष्ट्र हुई थी और तब से यह कंपनी विभिन्न इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस प्रदान कर रही है कंपनी अपनी चारों मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के जरिए नागपुर से ही ऑपरेट करती है, जिसमें वेल्डिंग प्रोडक्ट्स, मशीनरी रिपेयर और मेंटेनेंस शामिल हैं। कंपनी ने अपनी टेक्नोलॉजी और उत्पादों की उच्च गुणवत्ता के कारण भारतीय मैन्युफैक्चरिंग उद्योग में एक सशक्त पहचान बनाई है। इसका आईपीओ कई निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाना चाहते हैं।
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी का भारत सहित लगभग दुनिया में 48 देश में कारोबार हैं। जिनमें मुख्य देश निम्नलिखित हैं 
संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, स्वीटजरलैंड,यूके ,श्रीलंका नेपाल, कुवैत ,कतर, भूटान आदि 

कंपनी के ग्राहक। 
कंपनी के ग्राहकों की बात की जाए तो ग्राहकों की अच्छी-खासी लंबी लिस्ट है।
प्रमुख ग्राहकों में एसीसी लिमिटेड ,आदित्य बिरला ग्रुप ,बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड ,बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ,जेपी ग्रुप ,लार्सन एंड टर्बो ,पिरामल ग्लास ,श्री रेणुका शुगर लिमिटेड ,टाटा स्टील लिमिटेड आदि 

डिफ्यूजन इंजीनियर्स आईपीओ के मुख्य बिंदु

  • कंपनी का नाम: डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड
  • आईपीओ का आकार: 158 करोड़ रुपये IPO की राशि  होगी
  • इश्यू प्राइस: प्राइज बैंड 159-168 रुपए है  न्यूनतम लॉट साइज 88 शेयरों का है। इस हिसाब से रिटेल इन्वेस्टर को कम से कम  14784 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा। तथा अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं जिसके लिए₹192192इन्वेस्ट करने होंगें।
  • इश्यू का उद्देश्य: पूंजी बढ़ाना, विस्तार परियोजनाओं में निवेश और ऋण की अदायगी
  • आईपीओ की तारीख:  कंपनी का आईपीओ 26 सितंबर को खुलेगा तथा 30 सितंबर  तक खुला रहेगा तथा 1 अक्टूबर को शेयर का एलॉटमेंट होगा तथा बाजार में शेयर की लिस्टिंग 4 अक्टूबर को होगी
  •  वित्तीय जानकारी   31 मार्च 2022 में रेवेन्यू 208.75 करोड़ था। जो 2023 व 2024 में बढ़कर क्रमशः 258.67 व 285.56 करोड़ हो गया तथा रेवेन्यू की बढ़ोत्तरी के साथ साथ 
     शुद्ध लाभ में भी बढ़ोत्तरी देखी गई जो 2022 में 17.05 करोड़ शुद्ध लाभ था वो बढ़ कर वर्ष 2023 ,2024 में क्रमशः. 22.15, 30.8करोड़ हो गया
    नेट वर्थ ब रिजर्व में भी साल दर साल अच्छी बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है

  • किस भाव पर लिस्ट हो सकता है शेयर 
  • INVESTOGAIN.COM के अनुसार डिफ्यूजन इंजीनियर आईपीओ का जीएमपी लगभग 53.57 प्रतिशत के आसपास चल रहा है इसके हिसाब से शेयर लगभग 258 रुपए पर लिस्ट होने का अनुमान है




disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं 

मंगलवार, 24 सितंबर 2024

KRN heat exchanger IPO. पैसा डबल करने का मौका ग्रे मार्केट में 109% प्रीमियम पर पहुंचा भाव।

 KRN heat exchanger IPO: केआर एन हीट एक्सचेंजर का आईपीओ 25 सितंबर से खुल रहा है। यह आईपीओ 27 सितंबर तक खुला रहेगा 

ग्रे मार्केट में करीब 109 प्रतिशत की लिस्टिंग गेम का अनुमान है।

आईए जानते हैं विस्तार से। 

KRN heat exchanger ipo
KRN COMPANY

                                          कंपनी के बारे में

 कंपनी की स्थापना 2017 में संतोष कुमार यादव ने की थी। इससे पहले संतोष कुमार यादव लॉयड इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियर में काम कर चुके हैं साल 2013 में उन्होंने लॉयड इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियर की नौकरी छोड़ने के बाद एक सहयोगी के साथ भिवानी में माइक्रोकॉईल्स एंड रेफ्रिजरेशन की स्थापना की साल 2017 में उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर केआर,एन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन को शुरू किया 

                                         के आर एन कंपनी क्या करती है

 यह कंपनी हीटिंग एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन बिजनेस में उपयोग किए जाने वाले एल्यूमिनियम और कॉपर फिन ट्यूब कंडे‌‌न्सर और काइल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है।

कंपनी भारत में लगभग 17 राज्य में अपने उत्पाद की सप्लाई करती है इसके अलावा कंपनी अमेरिका ,जर्मनी ,इटली, कनाडा , समेत दुनिया के 9 देशों में अपने उत्पाद का निर्यात करती है।

                                            आईपीओ विवरण

कंपनी आईपीओ के जरिए 341.95 करोड रुपए जुटाना चाहती है कंपनी कुल 15543000 करोड़ शेयर जारी करेगी यह सभी फ्रेश इश्यू  होंगे और इनकी फेस वैल्यू प्रति शेयर ₹10 होंगी।

                                      KRN कंपनी का प्राइस बैंड

 KRN आईपीओ के लिए कंपनी ने 209 रुपए से 220 रुपए का प्राइस बैंड तय किया है| न्यूनतम लॉट साइज 65 शेयरों का है। इस हिसाब से रिटेल इन्वेस्टर को कम से कम  14300 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा। तथा अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं जिसके लिए₹185900 इन्वेस्ट करने होंगें।

पब्लिक ऑफर में 35% हिस्सा खुदरा निवेशकों(retail investor's) को 15% हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों (non institutions investors)के लिए और बाकी 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों(qualified institutional buyer's) के लिए आरक्षित किया गया है।
 
वित्तीय जानकारी 

2022 में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 156 करोड रुपए था जो जो 2023 व 2024 में  बढकर क्रमशः 247.48 करोड़ व 308.28 करोड़ रुपये हो गया इसी प्रकार 2022 में कंपनी का लाभ 10.59 करोड रुपए था जो 2023 व 2024 में बढकर क्रमशः 32.3 1 करोड़ 39.07 करोड रुपए हो गया।

कंपनी आईपीओ से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कहां करेगी

आईपीओ से प्राप्त फंड का उपयोग कंपनी राजस्थान में एक नई यूनिट का निर्माण करने में करेगी तथा शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा 

किस भाव पर लिस्ट हो सकता है शेयर 

investorgain.com  के मुताबिक ग्रे मार्केट में KRN heat exchanger के शेयर 109 प्रतिशत पर ट्रेड कर रहे हैं इस हिसाब से शेयर लगभग 460 रुपए पर लिस्ट हो सकता है।



disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

सोमवार, 23 सितंबर 2024

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयरो में तेजी चौथे दिन भी लगा पर सर्किट

 अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कम्पनी में लगातार चौथे दिन भी लगा अपर सर्किट। आज शेयर 38.15 रुपए की कीमत पर ट्रेड कर रहा है। जो कि अपने पिछले बंद से लगभग 5% की बढ़त पर है।


reliance power
ANIL AMBANI  (file photo)


अनिल अंबानी की की कंपनी रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर मैं पिछले कुछ दिन से काफी हलचल बनी हुई है। कंपनी की आज बोर्ड मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें पैसा जुटाना की योजना को मंजूरी मिल सकती है। आज बाजार खुलते ही रिलायंस पावर के शेयर अपर सर्किट पर चले गए। पिछले चार दिनों में शेयर में 20 फ़ीसदी की तेजी देखी गई है। इस तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 15328 करोड रुपए के पास पहुंच गया है।

रिलायंस पावर के शेयरो में पिछले 6 महीना में 50 प्रतिशत की और पिछले 1 साल में 100 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।

कर्ज मुक्त हुई कंपनी 

रिलायंस पावर ने बुधवार को बताया है। उसने अपनी सब्सिडियरी कंपनी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर के लिए गारंटी के तौर पर 3872 करोड़ रुपए का कर्ज चुका दिया है। विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर के पास नागपुर के बूटीबोरी में 600 मेगावाट का जो मुंबई को बिजली सप्लाई करता है।



disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं 

रविवार, 22 सितंबर 2024

Manba finance IPO:23 सितंबर को खुलेगा ग्रे मार्केट में 50% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा शेयर


Manba Finance IPO: कंपनी का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा जो 25 सितंबर तक खुला रहेगा तथा बाजार                                         में शेयर की लिस्टिंग 30 सितंबर को होगी।



IPO



कंपनी के बारे में 

Manba Finance IPO:  एक नॉन बैंकिंग कंपनी है। कंपनी की स्थापना 1996 में हुई थी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनीष किरीट कुमार शाह है। कंपनी नई दो पहिया व तीन पहिया इलेक्ट्रिक दो पहिया व इलेक्ट्रिक तीन पहिया तथा पुरानी कारों की खरीद के लिए लोन उपलब्ध कराती है। साथ ही छोटे व्यवसाय के लिए  ऋण और व्यक्तिगत ऋण भी प्रदान करती है। कंपनी वाहन की ऑन रोड कीमत का 85% तक फाइनेंस उपलब्ध कराती है। 

कंपनी मुख्य रूप से कर्मचारी (वेतनभोगी) वह सेल्फ एंप्लॉई (स्व नियोजित पेशेवर) को ग्राहक के रूप में लक्षित (टारगेट) करती है
कंपनी महानगरों,शहरों , कस्बों,व ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी वर्तमान में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

आईपीओ का विवरण 
Manba Finance कंपनी आईपीओ के जरिए 150.84 करोड रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी फ्रेश इश्यू के तौर पर 1.257 करोड़ शेयर जारी करेगी जिसका फेस वैल्यू₹10 प्रति शेयर होगा 

Manba Finance आईपीओ का प्राइज बैंड 114 -120 रुपए प्रति शेयर  तय किया गया है। न्यूनतम लोट साइज 125 शेयरों का है रिटेल इन्वेस्टर(retail investor) के लिए न्यूनतम निवेश राशि 15000  रूपए है।
पब्लिक ऑफर में 35% हिस्सा खुदरा निवेशकों(retail investor's) को 15% हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों (non institutions investors)के लिए और बाकी 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों(qualified institutional buyer's) के लिए आरक्षित किया गया है 

वित्तीय जानकारी 

31 मार्च 2022 में रेवेन्यू 106. 62 करोड़ था। जो 2023 व 2024 में बढ़कर क्रमशः 133.3 2 व 191. 63 करोड़ हो गया तथा रेवेन्यू की बढ़ोत्तरी के साथ-साथ 
 शुद्ध लाभ में भी बढ़ोत्तरी देखी गई जो 2022 में 9.7 4 करोड़ शुद्ध लाभ था वो बढ़ कर वर्ष 2023 ,2024 में क्रमशः. 16.58, 31.52 करोड़ हो गया
नेट वर्थ ब रिजर्व में भी साल दर साल अच्छी बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

कंपनी फंड का उपयोग कहां करेगी। 

कंपनी आईपीओ से प्राप्त पूंजी का उपयोग भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करेगी 

किस भाव पर लिस्ट हो सकता है शेयर 

ग्रे मार्केट में Manba Finance के शेयर 50% के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है इस हिसाब से शेयर ₹180 के लगभग लिस्ट होने का अनुमान है। 



disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं 

सोमवार, 2 सितंबर 2024

Gala precision Engineering IPO subscription. पहले दिन ही मिला तगड़ा रिस्पांस 10.7 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

 Gala Precision Engineering IPO subscription: गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ में निवेशकों का मजबूत उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 2 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 10.72 गुना सब्सक्राइब हो गया है।

IPO




कंपनी के बारे में : . गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग मुख्य रूप से   तकनीकी स्प्रिंग्स जैसे डिस्क और स्ट्रिप स्प्रिंग्स (DSS), कॉइल और स्पाइरल स्प्रिंग्स (CSS) और स्पेशल फास्टनिंग सॉल्यूशन (SFS) का एक सटीक घटक निर्माता है ।मुख्य रूप से कंपनी नट ब बोल्ट का उत्पादन करती है । कंपनी मुख्य रूप से विश्व के लगभग 25 देशो में अपने उत्पाद का निर्यात करती है तथा इसके 175 से ज्यादा सक्रिय ग्राहक हैं दुनिया में ।वित्त वर्ष 2023 के अनुसार कंपनी का लगभग 40 प्रतिशत रिवेन्यू निर्यात से आया था।

आईपीओ का विवरण: कंपनी ने आईपीओ के जरिए लगभग 167.93 करोड़ रूपए जुटाने को लक्ष्य रखा हैं।

जिसमें फ्रेश इश्यू के तौर पर 135.34 करोड रुपए के 0.26 करोड़ शेयर ब 32.59 करोड रुपए के 0.06 करोड़ शेयर ऑफर का सेल के तौर पर जारी किए जाएगे 


  

IPO ActivityDate
IPO Open Date02-09-2024
IPO Close Date04-09-2024
Basis of Allotment
Finalization Date*
05-09-2024
Refunds Initiation*06-09-2024
Credit of Shares
to Demat Account*
06-09-2024
IPO Listing Date*09-09-2024


वित्तीय जानकारी।
                        
Period Ended31 Mar 202431 Mar 202331 Mar 2022
Assets188.69170.39145.62
Revenue204.38167.08147.96
Profit After Tax22.3324.216.63
Net Worth104.4583.6659.32
Reserves and Surplus94.6781.1356.79
Total Borrowing55.0358.656.89
Amount in ₹ Crore
लाॅट साइज। 
रिटेल निवेशक न्यूनतम 28 शेयर और उसके बाद 28 शेयर के गुणांक में बोली लगा सकते हैं। जिसके लिए न्यूनतम 14812 रुपए का निवेश कर सकते हैं। तथा अधिकतम 14 लाॅट( 392शेयर) जिनके लिए निवेश राशि 207368 रुपए है।
 GMP क्या है।  ग्रे मार्केट में इस समय शेयर 50% गेन के साथ 268 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड  कर रहा है  इस हिसाब से शेयर 797 के आसपास लिस्ट हो सकता है।



disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं\


Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...