बुधवार, 1 जनवरी 2025

2025 के पहले कारोबारी सत्र में बाजार में जोश हाई सेंसेक्स ,निफ्टी बढ़त के साथ बंद मिड कैप,स्मॉल कैप में भी तेजी

 Share market news update : भारतीय शेयर बाजार में 2025 के पहले कारोबारी सत्र को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ़्टी ,सेंसेक्स, मिडकैप व स्मॉल कैप इंडेक्स में तेजी ऑटो ,एनर्जी शेयर भी दौड़े। आईए विस्तार से जानते है आज के मार्केट का हाल।


share market



साल के पहले कारोबारी दिन को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली निफ़्टी लगभग 100 अंक बढ़कर 23,742 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 370 अंक चढ़कर 78,507 पर बंद हुआ ,निफ़्टी बैंक 200 अंक की वृद्धि के साथ 51,060 पर बंद हुआ । निफ़्टी आईटी 35 अंक की हल्की तेजी के साथ 43,373 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 570 अंक बढ़कर 55,750 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 230 अंक की वृद्धि के साथ 46,675 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो में 1.34% की जोरदार तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 305 अंक बढ़कर 23,139 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स मैं 1.22% की जोरदार तेजी देखी गई जिससे इंडेक्स 825 अंक बढ़कर 68,604 पर बंद हुआ। एफएमसीजी तथा फार्मा सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली। मेटल इंडेक्स में 33 अंक की हल्की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 28,860 पर बंद हुआ।

SJVN शेयर बिहार गवर्नमेंट से 5,663 करोड रुपए का ऑर्डर मिलने के कारण सुर्खियों में रहा। जिस शेयर में 6.17% की तेजी देखी गई जिससे शेयर 6.44 बढ़कर 110.85 रुपए पर बंद हुआ।

मारुति सुजुकी की दिसंबर महीने की बिक्री में 29.6प्रतिशत की बिक्री में साल दर साल वृद्धि देखने को मिली। जिस कारण शेयर सुर्ख़ियों में रहा तथा इसमें 3.22% की तेजी देखने को मिलीं जिससे स्टॉक 350 रुपए बढ़कर 11,208 रुपए पर बंद हुआ।

टालना प्लेटफॉर्म्स का शेयर भी सुर्खियों में रहा जिसमें 11% से अधिक की तेजी देखने को मिली जो ₹78 बढ़कर 750 रुपए पर बद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. मारुति सुजुकी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.2 प्रतिशत तेजी के साथ ₹350 बढ़कर 11,208 रुपए पर बंद हुआ।
  2. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 2.5% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 75 रुपए बढ़कर 3,082 रुपए पर बंद हुआ।
  3. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 2.23% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 2.7 रुपए बढ़कर 123 रुपए पर बंद हुआ।
  4. यूनाइटेड स्क्रिप्ट दो प्रतिशत की तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹35 बढ़कर 1,660 रुपए पर बंद हुआ।
  5. वरुण बेवरेज 1.9% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 12 रुपए बढ़कर 650 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1.    लोढ़ा डेवलपर्स 1.7% गिरावट के साथ लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग         ₹25    गिरकर 1,364 रुपए पर बंद हुआ।
  2. हिंडालको 1.58 प्रतिशत गिरावट दूसरे स्थान पर रहा जो 9.5 गिरकर 993 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. अदानी टोटल गैस 1.44 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 10 रुपए गिरकर₹750 पर बंद हुआ।
  4. डॉ रेड्डी लैब्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथ स्थान पर रहा जो 1.4% गिरावट के साथ 19 रुपए गिरकर 1,369 रुपए पर बंद हुआ।
  5. पिडीलाइट इंडस्ट्रीज 1.4 प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹40 गिरकर ₹2,863 रुपए पर बंद  हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

सोमवार, 30 दिसंबर 2024

जनवरी सीरीज के दूसरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव सेंसेक्स ,निफ्टी गिरावट के साथ बंद

 Share market update : भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। निफ़्टी अपने दिन के उच्चतम स्तर 23,915 से 271 अंक फिसल कर 23,644 पर बंद हुआ। इसी प्रकार 450 अंक फिसल कर 78,248 पर बंद हुआ । आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market



भारतीय शेयर बाजार काफी दिनों से एक सीमित दायरे कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन एक सीमित दायरे काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इंडिया बिक्स में आज 5.5% की वृद्धि देखने को मिली। जिस कारण बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ़्टी लगभग 170 अंक फिसल कर 23,644 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 360 अंक पसल कर 50,950 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में हल्की तेजी देखने को मिली जो 250 अंक की वृद्धि के साथ 43,971 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 258 अंक फिसल कर 54,790 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 60 अंक की तेजी के साथ 46,386 पर बंद होने में कामयाब रहा। निफ़्टी ऑटो में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली जो 1.43% गिरावट के साथ 330 अंकफिसल कर 22,768 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 1.8 4% की जोरदार गिरावट के साथ 1,255 अंकफिसल कर 66,900 पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में 1.9% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 550 अंक टूटकर 28,648 पर बंद हुआ।

अदानी समूह के शेयरों  में आज खासी तेजी देखने को मिलीं अदानी एंटरप्राइजेज मैं 7.57% की जोरदार तेजी देखने को मिलीं जिससे शेयर 182 रुपए बढ़कर ₹2,592 पर बंद हुआ। IRFC के शेयर में लगभग पांच प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर ₹7 से अधिक की वृद्धि के साथ 153 रुपए पर बंद हुआ। इरेड़ा के शेयर में लगभग 11% की जोरदार तेजी देखने जिससे शेयर ₹21 बढ़कर 218 रुपए पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने प्रमुख शेयर 

  1. बजाज होल्डिंग्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 11.77% वृद्धि के साथ 1,329 बढ़कर₹12,630 पर बंद हुआ।
  2. अदानी टोटल गैस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 10.5 8 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 72 रुपए बढ़कर 751 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. अदानी एटरप्राइजेज 7.5% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 182 रुपए बढ़कर 2,592 रुपए पर बंद हुआ।
  4. अदानी पावर 6.45 प्रतिशत वृद्धि के साथ चौथ स्थान  पर रहा जो ₹32 बढ़कर 539 पर बंद हुआ। 
  5. इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन 4.58% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 7 रुपए बढ़कर 153 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. भेल लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.88% गिरावट के साथ 9.8 रुपए गिरकर 225 रुपए पर बंद हुआ।
  2. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 3.6% गिरावट के साथ 152 रुपए गिरकर दूसरे स्थान पर रहा जो 4,081 रुपए पर बंद हुआ।
  3. टीवीएस मोटर कंपनी 2.76 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रही जो 66 रुपए गिरकर 2,353 रुपए पर बंद हुआ।
  4. हिंडाल्को 2.64% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹16 गिरकर 601 रुपए पर बंद हुआ।
  5. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 2.57% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 11.6 रुपए गिरकर 440 रुपए पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...