शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

वारी एनर्जी आईपीओ, डेट,प्राइस,जीएमपी, विवरण

 Waaree energies IPO: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का अग्रणी नाम 

आज की दुनिया में, जब पर्यावरण संकट और ऊर्जा की जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं, सौर ऊर्जा एक महत्वपूर्ण समाधान के रूप में उभर रही है। भारत, जो तेज़ी से बढ़ती ऊर्जा मांगों का सामना कर रहा है, सौर ऊर्जा को अपना भविष्य बना रहा है। इस क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है Waaree Energies, जो भारत की अग्रणी सौर ऊर्जा कंपनियों में से एक है। इस ब्लॉग में, हम Waaree Energies के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और यह जानेंगे कि यह कंपनी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कैसे एक अग्रणी भूमिका निभा रही है

share market ipo
वारी एनर्जी आईपीओ निवेशकों को पैसा डबल होने की उम्मीद





कंपनी के बारे में जानकारी 

कंपनी की स्थापना 1990 में हुई थी इसका मुख्यालय मुंबई में हैं। वारी एनर्जी भारत की सबसे बड़ी सोलर पैनल निर्माता कंपनी है कंपनी की मौजूदा समय में क्षमता 12 गीगाबाइट की है जिसको बढ़ाकर 18 गीगाबाइट करने पर विचार हो रहा है। कंपनी के अध्यक्ष  व  मैनेजिंग डायरेक्टर हितेश चिमनलाल दोषी ने न्यूज़ चैनल जी बिजनेस पर अनिल सिंघवी को दिए इंटरव्यू में बताया है की कंपनी का मुख्य काम सोलर पैनल बनाने का है।  कंपनी बैटरी ,हाइड्रोजन आदि पर भी काम  कर रही है। जिसका उत्पादन बहुत जल्द ही शुरू हो जाएगा। आगे इंटरव्यू में अनिल सिंघवी जी ने कंपनी के नामकरण को लेकर सवाल किया तो हितेश चिमनलाल दोषी ने बहुत ही रोचक जानकारी  दी चिमनलाल दोषी के अनुसार "वारी हनुमान जी का अकोला जिले में एक प्रसिद्ध मंदिर है इस इस मंदिर के पास एक गांव में मेरा जन्म हुआ था उसी से प्रेरित होकर कंपनी का नाम वारी एनर्जी रखा गया है"

कंपनी के उत्पाद : वारी एनर्जी लिमिटेड भारत के अग्रणी सोलर पैनल निर्माता कंपनी हैं। कंपनी मुख्य रूप से  सोलर पैनल के निर्माण में  मल्टीक्रिस्टलाइन ब मोनोकिस्टलाइन तकनीक का उपयोग करती है। कंपनी के चार प्लांट चिकली, तुम्ब, नंदीग्राम और सूरत में है। कंपनी एक नया 6 गीगाबाइट का प्लांट उड़ीसा में में स्थापित करने जा रही है। जिसमें टॉप कॉन की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी द्वारा सेल यानी की बैटरी का निर्माण होगा  जिसकी लागत लगभग 9000 करोड रुपए है जिसमें से 3600 करोड़ रुपए आईपीओ द्वारा अर्जितकिए जाएंगे 

कंपनी के ग्राहक: Waaree energies की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी भारत सहित दुनिया के लगभग 20 से अधिक देश मैं अपने उत्पाद का निर्यात करती है। भारत में कंपनी के मुख्य ग्राहकों में सुजलॉन एनर्जी, आदित्य बिरला ग्रुप ,अमर राजा बैटरी, उज्जास, पिरामल फार्मा सॉल्यूशन, एमप्लस सोलर, बोस इंडिया आदि हैं।

आईपीओ के बारे में जानकारी: कंपनी आईपीओ के जरिए 4321 करोड रुपए जुटाना चाहती है। जिसमें 3600 करोड रुपए के23,952,095 शेयर फ्रेश इश्यू के तौर पर तथा बाकी के 721 करोड रूपए के 4,800,000 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए जाएंगे।इस हिसाब से कंपनी के पास ₹3600 करोड रुपए जाएंगे बाकी के 721 करोड़ रुपए कंपनी के प्रमोटर्स के पास जाएंगे 

लॉट साइज तथा डेट : आईपीओ की डेट की बात की जाए तो आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। 24 अक्टूबर को अलॉटमेंट किया जाएगा तथा 25 अक्टूबर को रिफंड किया जाएगा तथा शेयर की लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2024 को होगी।

वारी एनर्जी आईपीओ का प्राइस बैंड 1427 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 9 शेयर है। इस हिसाब से खुदरा निवेशक को कम से कम एक लॉट के लिए 13,527 रुपए निवेश करने होंगे। तथा अधिकतम 15 लौट निवेश कर सकते हैं इसके लिए 202,905 की आवश्यकता होगी।

आईपीओ में 50 फ़ीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल वायर्स के लिए 15 फ़ीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए बाकी का 35 रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

कंपनी की वित्तीय जानकारी: 

अवधि समाप्त  30जून 2024   31 मार्च 2024  31 मार्च 2023  31 मार्च 2022

संपत्ति             11,989.48      11313.73           7419.92           2237.4

रिवेन्यू            3496.41         11632.76           6860.36          2945.85

प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 401.13     1274.38           500.28              79.65

 नेट वर्थ           4471.71          4074.84          1826.02             427.13

रिजर्व             2464.69           3825                585.96              230.43

टोटल कर्ज     261.24             317.32              273.48             313.08   (राशि करोड़ रुपए) में 

लिस्टिंग तथा GMP : INVESTORGAIN.COM के अनुसार waaree energies का शेयर आज 19 अक्टूबर को 101% लिस्टिंग गेम के साथ ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से आईपीओ में हिस्सा लेनेवाले निवेश को भारी मुनाफे की उम्मीद है। 1521 रुपए प्रति शेयर लिस्टिंग गेन के साथ वारी एनर्जी 3024 रूपए पर लिस्ट हो सकता है ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024

शेयर बाजार लगातार 3 दिन की गिरावट आज थमी बैंक निफ्टी में 800 अंक का इजाफा

 Share market update: लगातार तीन दिन की गिरावट आज थमती हुई नजर आई। आज लगभग सभी सेक्टरों में रिकवरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 218 अंक बढ़त के साथ बंद। बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी।


share market
शेयर बाजार लगातार 3 दिन की गिरावट आज थमी बैंक निफ्टी में 800 अंक का इजाफा 


Share market: भारतीय शेयर मार्केट में आज 18 अक्टूबर को लगातार तीन दिन की गिरावट थमती हुई नजर आई। आज लगभग सभी सेक्टरों में रिकवरी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स लगभग 218 अंक वृद्धि के साथ 81224 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार निफ्टी 50 में भी बढ़त देखने को मिली जो लगभग 104 अंक वृद्धि के साथ 24854 अंक पर बंद हुआ। आज का सेक्टर ऑफ़ द डे बैंकिंग सेक्टर रहा निफ़्टी बैंक में शानदार रिकवरी देखने को मिली जो लगभग 1.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 800अकं से ज्यादा बढ़त के साथ 52094 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल भी 143 अंक तेजी के साथ 9746अंक पर बंद हुआ । आज केवल आईटी सेक्टर तथा FMCG सेक्टर में बिकवाली रही 


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच शेयर 

  1. एक्सिस बैंक बढ़ने वाले शेयरों में 5.74 प्रतिशत वृद्धि के साथ पहले स्थान पर रहा जो लगभग 65 रुपए की वृद्धि के साथ 1196 रुपए पर बंद हुआ।
  2. विप्रो बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 3.76 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 548.65 रुपए पर बंद हआ
  3. जिंदल स्टील एंड पावर बढ़ने वाले शेयरों मे तीसरे स्थान पर रहा जो 3.71 प्रतिशत वृद्धि के साथ 964.5 रुपए पर बंद हुआ।
  4. आयशर मोटर लगभग 3 प्रतिशत वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो 4765.65 रुपए पर बंद होने में कामयाब रहा
  5. प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर का दिग्गज बैंक ICICI BANK 2.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 1264 पर बंद होने में कामयाब रहा।

 लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी LTIMindtree 6.3 प्रतिशत गिरावट के साथ गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा। जो अपने पिछले बंद से लगभग 400 अंक नीचे 5991 अंक पर बंद हुआ।
  2. फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो 4.84% गिरावट के साथ गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग अपने पिछले बंद से₹13 नीचे 257 रुपए पर बंद हुआ।
  3. आईटी सेक्टर की एक और दिग्गज कंपनी इंफोसिस 4.5 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रही जो अपने पिछले बंद से लगभग 88 रुपए नीचे 1876.60 रुपए पर बंद हुई।
  4. एवेन्यू सुपरमार्ट यानी कि डी मार्ट 2.47 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो अपने पिछले बंद से लगभग ₹100 की गिरावट के साथ 3986 रुपए पर बंद हुआ।
  5. लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ एशियन पेंट पांचवें स्थान पर रहा जो 2992 रुपए पर बंद हुआ



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

LIC Housing Finance Q1 Results 2025-26: पूरी जानकारी हिंदी में

LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance Ltd - LIC HFL) ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी किए...